DESK : हरियाणा के पानीपत जिले में अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ने वाले दो हत्यारे भाइयों को पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है. हत्यारे भाइयों को पानीपत पुलिस ने सेक्टर 24 से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मीडिया से रूबरू होते खुलासा किया कि हत्यारे और मृतक नीरज आपस में गहरे यार दोस्त थे.
बता दें कि मामला पानीपत की वधावा राम कॉलोनी का है जहां नीरज नाम के युवक ने अपने ही पड़ोस की एक लड़की और दोस्त की बहन से प्रेम संबंधों के बाद प्रेम विवाह कर लिया था. जो बात नीरज की पत्नी कोमल के भाइयों को रास नहीं आई. इसी बात से नाराज होकर कोमल के भाइयों ने नीरज को भावना चौक पर सरेआम चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था.
आरोपियों को रिमांड पर लिया
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओंं के मामला दर्ज कर दिया था और आरोपियोंं की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है और दोनों आरोपियों से अन्य पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया है. रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से. हत्या की वारदात मेंं इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करेगी.
Input-news18