CHAPRA : मशरक थाना क्षेत्र के जजौली पंचायत अंतर्गत विशुनपुरा नोनिया टोली गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दी गई। महिला की पहचान बल्ली बिशनपुरा गांव निवासी सुनील महतो की 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है।मायके वालों की सूचना पर पहुंची मशरक थाना पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजवा दिया।
मशरक थाना क्षेत्र के सरदार गंज गांव निवासी विश्वनाथ महत्व की पुत्री सीमा की शादी 5 साल पहले बली विशुनपुरा नोनिया टोली निवासी गुलाब महतो के पुत्र सुनील महतो के साथ हुई थी। उनका एक पुत्र भी है। सीमा के मायके वालों ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज में सोने की चैन के लिए सीमा के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
इस मामले में कई बार पंचायत हुई। कोर्ट परिवाद भी दाखिल हुआ। इसके बाद भी उन लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। गांव के मुखिया से मिली सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
विवाहिता सीमा के मायके वालों ने उसके पति सुनील महतो ससुर गुलाब महतो सहित उसके जेठ एवं सास गला दबाकर हत्या करनेा आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत आवेदन दिया है। समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।