RANCHI: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ केस दर्ज करने का दुमका उपायुक्त ने आदेश दिया है. इसके साथ ही उनके नाम से रजिस्टर्ड एलओकेसी धाम की रजिस्ट्री रद्द कर दिया है. शिकायत मिलने के बाद दुमका उपायुक्त ने कार्रवाई की है. निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी पर जुलाई 2020 में केस हुआ था. दोनों पर जालसाजी का आरोप लगा है. आरोप है कि 20 करोड़ की संपत्ति उन्होंने ने सिर्फ 3 करोड़ में रजिस्ट्री करा ली है.
अधिकारियों पर दवाब देने का आरोप
इसको लेकर दोनों ने सरकारी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ कर जालसाजी की. इसके कारण झारखंड सरकार और केंद्र सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है. इसको लेकर देवघर के बंपास रहने वाले विष्णुकांत झा ने केस दर्ज कराया था. आरोप लगाया था कि देवघर के तिवारी चौक पर 20 करोड़ की जमीन को 3 करोड़ में खरीदा है. इसको लेकर अधिकारियों पर दवाब बनाया गया. इतनी बड़ी राशि की नकद लेन-देन करना मनी लाउंड्रिंग के तहत अपराध है. इसकी हेमंत सोरेन से जांच कराने की मांग भी की थी.
Input-first Bihar