2021/01/19

SAMASTIPUR : हसनपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ,क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन थाना अध्यक्ष ने फीता काटकर किया

SAMASTIPUR :  हसनपुर प्रखंड के परोरिया पंचायत अंतर्गत रामजानकी स्टेडियम परोरिया मे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हसनपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने फीता काटकर किया।  

उद्घाटन मैच बैलोन बनाम बेला के बीच खेला गया । मैच शुरू होने से पूर्व हसनपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बल्लेबाजी करते हुए कई आकर्षक शॉट खेले. वही एमएनटी न्यूज़ के स्टेट ब्यूरो चीफ पंकज बाबा ने उन्हें गेंदबाजी किए बेला के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।

बैलोन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 120 रन बनाए जवाब में बेला की टीम ने 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इस तरह बेलोन की टीम ने बेला की टीम को 33 रन से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच बैलोन के सुनील कुमार को दिया गया

मौके पर दूधपुरा के पूर्व मुखिया जनार्दन यादव,डॉ अरविंद यादव
पूर्व सरपंच -चांदसी महतो . सुनील यादव 
आयोजक :- पिंटू कुमार. रमन बाबा. उज्जवल कुमार 
 कॉमेंटेटर : -  संतोष कुमार. रुकेश कुमार
 स्कोरर :- दीपक कुमार . राजेश सर 
 एंपायर के भूमिका में विपिन कुमार यादव एवं लालू कुमार यादव थे.

रिपोर्ट-विपिन