2021/01/19

बिहार की राजनीति में एक्ट्रेस नीतू चंद्रा की एंट्री पक्की? RJD नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात पर कयास तेज

PATNA : बिहार की राजनीति में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा की एंट्री हो रही है? सोमवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा की राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद सियासी कयास तेज हो गए हैं. दरअसल, राजद नेता तेजस्वी यादव से एक्ट्रेस नीतू चंद्रा की मुलाकात दूसरे मुद्दे को लेकर हुई. दोनों की मुलाकात की खबरों और तसवीरों के सामने आने के बाद कयासों के दौर शुरू हो गए.

बिहार के युवाओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक्ट्रेस नीतू चंद्रा से मुलाकात की. उन्होंने ट्वीट से बताया बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा से मुलाकात हुई. बातचीत के दौरान बिहारी टैलेंट के लिए नए मौकों, ब्रांड बिहार और युवाओं को कला, संस्कृति, खेल में बढ़ावा देने पर विचार किया गया. युवाओं को गैर पारंपरिक फील्ड में सफल होने पर भी चर्चा की गई.’ वहीं, राजनीति के मुद्दे पर बातचीत से जुड़ी किसी तरह की खबर सामने नहीं आई.

बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग

एक्ट्रेस नीतू चंद्रा बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं. वो गरम मसालाट्रैफिक सिग्नलओए लकी, लकी ओएमुंबई कटिंगअपार्टमेंटनो प्रॉब्लम जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं. इसके अलावा नीतू चंद्रा ने भोजपुरी, तमिल और तेलुगू मूवीज में भी काम किया है. उनके प्रोडक्शन हाऊस का नाम चंपारण टॉकीज है. उनकी होम प्रोडक्शन मूवी मिथिला मखान नेशनल अवॉर्ड पा चुकी है.