2021/01/14

महिला पहलवान Babita Phogat ने दिया बेटे को जन्‍म, Twitter पर शेयर किया फोटो

DESK : महिला पहलवान बबीता फोगाट को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। द्वारका स्थित मणिपाल अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बबीता फोगाट ने ट्विटर पर पति विवेक सुहाग  व बच्चे के साथ फोटो शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। 

साथ ही बबीता के ससुराल गोपाल नगर में खुशी का माहौल है। बबीता के ससुर जय सिंह सुहाग ने बताया कि रविवार रात को बबीता को अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार दोपहर बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चे के जन्म के बाद से ही बधाई देने वालों का तांता घर पर लगा रहा। हम चाहते हैं कि मेरा पोता भी अपने माता-पिता की तरह देश का नाम रोशन करे।