NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित लहेरी थाना क्षेत्र के एमजी रोड स्थित एक मकान में बुधवार की रात शराब और हुक्का की पार्टी हो रही थी। कई लड़के भोजपुरी फिल्म के गाने पर नशे में झूम रहे थे।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बर्थडे पार्टी में शराब व हुक्के के साथ झूमते युवकों की वीडियो को पार्टी में शामिल एक युवक की फेसबुक आईडी पर अपलोड किया गया। जिसके बाद ही यह वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में सभी के हाथ में शराब की बोतल थी और कुछ युवक हुक्का पीते झूम रहे थे।
'पता नई जी कौन सा नशा करता है' के गाने पर हुक्का पी रहे थे युवक
बर्थडे पार्टी में युवक 'पता नई जी कौन सा नशा करता है ' के गाने पर जमकर कश लगा रहे थे। एक हाथ में दारू की बोतल तो दूसरे हाथ में हुक्का। इससे साफ जाहिर होता है कि शहर में शराब की होम डिलीवरी करने वाले सिंडिकेट ने किस तरह अपने पांव पसार लिए हैं।
आए दिन सड़कों पर गिरे मिलते हैं नशेड़ी
आलम यह है कि शहर में आए दिन कोई न कोई नशेड़ी किसी घर के दरवाजे पर या सड़क पर गिरा दिखता है। लेकिन पुलिस बेखबर रहती है। मतलब साफ है कि शहर में शराब की डिलीवरी आराम से हो रही है।