2021/01/08

बिहार में टाटा मैजिक से 59 कार्टून विदेशी शराब बरामद,ड्राइवर चकमा देकर भागा

BHAGALPUR : जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संन्हौला मोड़ चेक पोस्ट के पास जगदीशपुर पुलिस ने शराब की खेप बरामद की है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि जगदीशपुर पुलिस को वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि झारखंड होते हुए जगदीशपुर पथ से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली है। 

जगदीशपुर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में दल-बल के साथ सन्हौला मोड़ पर पहुंची और अपने काम में जुट गई। इसी क्रम में टाटा मैजिक जो कि रुई से ढका हुआ था कि तलाशी ली गई। तब गाड़ी में भुसे के अंदर में छिपाकर ले जा रहा था 59 कार्टून शराब में रखे 1416 बोतल और 531 लीटर शराब बरामद की गई।वहीं वाहन चालक चकमा देकर भागने में सफल रहा।