NALANDA : नालंदा के सिलाव में एक पति ने अपनी ही पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता की पहचान परवेज आलम की पत्नी रेशमा खातून (30 साल) के रूप में की गई है। घटना सिलाव के कड़ाह गांव की है, जहां गुरुवार देर रात घरेलू विवाद में पति ने तेजाब फेंक कर रेशमा को जलाने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था. पति और पत्नी आपस में उलझे हुए थे. लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि पति ने अपनी पत्नी के ऊपर ही तेजाब फेंक दिया.
घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अधिक जलन होने के कारण उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परवेज और रेशमा के 5 बच्चे हैं। रेशमा के गर्भ में 6ठा बच्चा पल रहा है।घटना के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है.