2021/01/08

बिहार: बोरे में बंद छात्रा का शव मिला,रेप के बाद गला रेत कर निर्मम हत्या की आशंका

SITAMARHI : कॉलेज के लिए निकली बीए पार्ट वन की छात्रा का बोरे में बंद शव नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में सड़क किनारे मिला है। 

छात्रा की लाश सड़क किनारे मिलने से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल सा कायम हो गया है। मृतिका की पहचान टंडसपुर निवासी मंजू के रूप में कई गई है, जो बरियारपुर कॉलेज की स्टूडेंट थी और गुरुवार को घर से कॉलेज के लिए निकली थी।

लेकिन वापस घर न लौटी। वही शुक्रवार को उसकी लाश बरियारपुर सड़क किनारे बाेरे में बंद मिली। जिसके बाद लोगों की बड़ी भीड़ सड़को पर उमड़ पड़ी। उपस्थित लोगों की माने तो बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गला रेत कर निर्मम हत्या की गई है। 

हालांकि शव के बोरे में बंद होने के कारण अब तक कुछ भी साफ-साफ नही कहा जा सकता है। वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक लड़की के माता-पिता भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। सबों का रो.रोकर बुरा हाल है।