2021/01/09

समस्तीपुर : 16 दिनों के बाद भी अपहृत अभियंता का सुराग नहीं,जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री से लगाई गुहार स्वजनों का हाल बुरा

SAMASTIPUR : खानपुर थानाक्षेत्र के विशनपुर आभी पंचायत के हरिपुर घाट निवासी राम कुमार दिवाकर की पुत्री वीना कुमारी के पति इंजीनियर राम कुमार का अरुणाचल प्रदेश में अपहरण हो गया। वे अरुणाचल प्रदेश में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। जहां वह एक रिफाइनरी के प्रोजेक्ट से जुड़े काम को करवा रहे थे। बीते 21 दिसंबर को उल्फा उग्रवादियों उनके साथ एक अन्य व्यक्ति का अपहरण कर लिया। 

अपहृत राम कुमार की पत्नी वीणा कुमारी ने बताया कि पति से हर रोज मोबाइल पर बातचीत होती थी। अंतिम बार 21 दिसंबर को काल आया। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा । करीब तीन-चार दिनों तक उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ है। उसने कंपनी के अन्य कर्मचारी से बात की। कर्मियों ने बताया कि उल्फा उग्रवादियों ने उनके साथ एक अन्य इंजीनियर का भी अपहरण कर लिया है।

 कंपनी के प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है कि पति को जल्द ही छुड़ा लिया जाएगा। लेकिन करीब 16 दिन बीतने के बाद भी अभी तक उनका कोई पता नहीं है। घर के सभी सदस्य परेशान है। जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। इधर खानपुर में रह रहे स्वजनों का हाल बुरा है।