2020/12/05

समस्तीपुर: VIP जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न,पार्टी को मजबूत करने व संगठन के विस्तार करने पर हुई चर्चा

SAMASTIPUR : प्रखंड के धुरलख पंचायत के अंतर्गत विकासशील इंसान पार्टी के महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पा सहनी के आवास पर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। जिस बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विपत सहनी और संचालन जिला प्रवक्ता भारतेन्दु पाठक ने किया। बैठक में पार्टी को मजबूत करने और संगठन के विस्तार करने पर चर्चा की गयी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को आपसी सहयोग व एक साथ मिलकर काम करने की चर्चा की गई। 

मौके पर युवा जिला अध्यक्ष शिवानंद बमबम, सुरेश निषाद, जितेंद्र कुमार चौधरी, मोरवा विधानसभा प्रभारी आदर्श कुमार पिंटू,एहताशाम खान, निशांत आलम, राजीव कर्ण, पंकज कर्ण, फैजान अहमद, छात्र जिला अध्यक्ष चन्दन कुमार, ई. राजेश कुमार, शत्रुधन सहनी, रहमतुल्ला, इंद्रजीत सहनी, प्रियंका सहनी, मीनू सहनी, नरेंद्र सहनी, नीतीश कुमार निषाद, मनीष कुमार, पंकज सहनी, प्रदीप कुमार, केदार मुखिया, अशोक कुमार महतो, भारत भूषण, मो. परवेज, शिव कुमार दास, सुधीर कुमार, नंदू सहनी, आदित्य कुमार, अभिनय कुमार, जवाहर मुखिया, शम्भू मुखिया,अशोक महतो, संजीत कुमार गुरूजी,पंकज सहनी, भुवनेश्वर सहनी, अमरनाथ सहनी, रामसिकिल सहनी,अजय सहनी, यशवंत कर्ण, दीनबंधु यादव, अर्जुन सहनी, संतोष सहनी एवं रामविनोद मुखिया आदि उपस्थित थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट