2020/12/05

समस्तीपुर : रेल कर्मी का उचक्कों ने झपट्टा मारकर 1 लाख दस हजार उड़ाया

SAMASTIPUR :  उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर कल्याण टोला निवासी रेल कर्मी सुनील कुमार से उचक्कों ने झपट्टा मारकर एक लाख दस हजार रुपये उड़ा लिया। 

जानकारी के अनुसार रेल कर्मी सुनील कुमार दलसिंहसराय मालगोदाम रोड स्थित सेंट्रल बैंक से एक लाख दस हजार की निकासी कर अपने ग्रामीण रामशरण राय को बस स्टैंड छोड़ने गए थे।

 इस दौरान एक झोला मोटरसाइकिल की हैंडिल में टांग रखा था जिसमें रुपये थे। उचक्कों ने झपट्टा मारकर झोला छीन लिया और फरार हो गया। रेल कर्मी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि झोला में रुपये के अलावा बैंक पासबुक, चेक बुक के साथ साथ अन्य जरूरी कागजात थे।

 इस बाबत एएसपी सह थानाध्यक्ष हिमांशु ने बताया कि रेल कर्मी के आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है। बैक में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।