इस क्रम में निजी अस्पताल परिसर के बाहर एक बाइक पर सवार दो की संख्या में बदमाशों ने ओवरटेक कर उनके हाथ से दो लाख रुपये से भरा बैग झपट्टा मारकर छिन लिया और काशीपुर की ओर भाग निकले। उन्होंने बताया कि घर में शादी समारोह के लिए रुपये निकाले गए थे। थानाध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि आवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
Home
Bihar
Samastipur
समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से 2 लाख रुपये लूटे,बदमाशों ने ओवरटेक कर लुटा
2020/12/05
समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से 2 लाख रुपये लूटे,बदमाशों ने ओवरटेक कर लुटा
SAMASTIPUR : शहर के काशीपुर गर्ल्स हाई स्कूल के निकट बाइक सवार बदमाशों ने एक बैंक उपभोक्ता से दो लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। इस बाबत पीड़ित मथुरापुर ओपी के शेखोपुर निवासी सुरेश कुमार सिंह ने नगर थाना में एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि शनिवार को कचहरी के निकट भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से दो लाख रुपये निकासी कर बाइक से गर्ल्स हाइ स्कूल के निकट निजी अस्पताल में भर्ती एक परिचित से मिलने गए।