2020/12/19

SAMASTIPUR : शहीद लाल बहादुर राय के स्मृति में एसएफआई करेगी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

SAMASTIPUR :  जिले के भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी एसएफआई शाखा की बैठक शहर के शहीद उदय शंकर भवन में संजय कुमार की अध्यक्षता एवं रघुनाथ राय व राम सागर पासवान के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसएफआई के शहीद साथी लाल बहादुर राय के स्मृति में 10 जनवरी को जिला स्तरीय लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन एवं 14 जनवरी की संध्या जेल गोली कांड के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही 21 जनवरी को शहीद साथी लाल बहादुर राय के 40 वें शहादत दिवस पर संकल्प सभा आयोजित किया जाएगा।

साथ ही एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि एसएफआई के नए जिलामंत्री आनंद कुमार,गुंजन कुमार,प्रेम सागर एवं रूपेश कुमार को भी पार्टी के सहायक ग्रुप में भर्ती किया जाएगा। इस बैठक में एसएफआई जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार, विपिन कुमार, रवीश कुमार, पूर्व जिलामंत्री सुबोध कुमार एवं संजय कुमार उपस्थित थे।


वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट