SAMASTIPUR : एंबुलेंस सेवा बिल्कुल नि: शुल्क है। यदि किसी भी मरीज या उनके गार्जियन से पैसा लिया जा रहा है तो उसपर कार्रवाई करें। उक्त आदेश डीएम शशांक शुभंकर ने विभूतिपुर प्रखंड के पंचायत समिति भवन के सभागार में अनुमंडल स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिए।
विदित हो कि 102 नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा पर कार्यरत कर्मी के द्वारा नि:शुल्क सेवा प्रदान करने के बजाय अपना जेब गर्म करने के लिए मरीज से रूपया ऐंठन करते हैं या रूपया नहीं मिलने के जगह मरीज के साथ धोखाधड़ी करते हैं।
जिसका भनक जिलाधिकारी को लग गई।जिस पर उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्पष्ट रूप से ऐसा करने वाले एंबुलेंस कर्मी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट