SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना की पुलिस ने कापन गांव में छापेमारी कर देसी शराब बनाने की एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।पुलिस रेड करते हुए लगभग 30 लीटर निर्मित देसी शराब और निर्माण कार्य के लिए प्रयुक्त कई उपकरण भी जब्त किया है। साथ ही साथ एक तस्कर को भी पुलिस ने पकड़ा हैं।अरेस्ट युवक कापन गांव के ही राम करण राम बताया गया है। पुलिस ने 3 बाइक भी जब्त की है। पुलिस के आने की भनक से सभी धंधेबाज भाग निकले।
वहीं दूसरी ओर देसरी में रंजीत कुमार को भी 15 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा हैं। पुलिस ने नरहन में भी छापेमारी की। यहां पुलिस को कोई विशेष सफलता हाथ नहीं लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।