2020/12/19

समस्तीपुर में कलश शोभा यात्रा के साथ अष्टयाम महायज्ञ शुरू,कलश शोभा यात्रा में गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ा के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे

SAMASTIPUR : ताजपुर प्रखंड के माधोपुर दिघरुआ स्थित कॉपरेटिव बैंक के सामने मां काली मंदिर परिसर में अखंड अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ा के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

काली मंदिर के प्रांगण से निकल कर यह माधोपुर दिघरुआ के सभी गांवों का भ्रमण करते हुए मोरवा प्रखंड के कमतौल जाकर नून नदी से दौ सो इक्यावन कन्याओं ने कलश में जल भरा।

 वहां से फिर जयकारा लगाते हुए मंदिर परिसर में पहुंचकर कलश को स्थापित किया गया। इसके बाद काली दुर्गे राधेश्याम, गौरी शंकर सीताराम के महामंत्र से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होने लगा। कलश शोभा यात्रा में कई ग्रामवासी सम्मिलित हुए.