SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खम्हार निवासी अजीत कुमार चौधरी ने बुलेट बाइक की चोरी को लेकर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दिए गए आवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि वह विगत 10 दिसंबर की रात्रि अपने दरवाजे पर बुलेट बाइक लगाकर सोने चले गए।
वहीं जब सुबह जगा तो देखा कि दरवाजा पर उसकी बुलेट बाइक नहीं थी। तो अगल-बगल में काफी खोजबीन की। लेकिन, बाइक का कोई पता नहीं चल सका।इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट