SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के विभूतिपुर पूरब पंचायत के सभागार में किसान चौपाल का आयोजन सरपंच श्रीमती सुशीला देवी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर कृषि समन्वयक कैलाश सहनी एवं नंदकिशोर जी ने बीज वितरण, कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती, जल जीवन हरियाली, फसल अवशेष प्रबंधन इत्यादि पर किसानों से संवाद किया।
प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने खेती के साथ-साथ बागवानी पर चर्चा किए।किसान सलाहकार रामशंकर एवं प्रेमचंद सिंह ने पशुपालन एवं आत्मा से संबंधित योजना पर किसान भाइयों को बताया। मुख्य रूप से किसान बैजनाथ ठाकुर,लक्ष्मी महतो, अमित कुमार, सोहन कुमार,शंकर महतो, नारायण महतो इत्यादि मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट