2020/12/12

SAMASTIPUR : विधायक विद्यालय की समस्याओं से हुए रूबरू

SAMASTIPUR - जिले के विभूतिपुर विधानसभा विधायक कॉ. अजय कुमार ने विभूतिपुर प्रखंड के राघोपुर उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया एवं विद्यालय की विधि- व्यवस्था और समस्याओं से रूबरू हुए। वहीं विद्यालय भवन की स्थिति जर्जर देखकर नए भवन निर्माण के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजन सिंह के साथ विशेष चर्चा किया।

मौके पर शिक्षक नेता सह सीपीएम पार्टी के जिला कमिटी सदस्य रामदेव राय ,सहायक शिक्षक गणेश कुमार, गिरीश कुमार,निरंजन राय, मोहम्द अली , रणधीर ,सुजीत ,सुभाष कुमार, उमाशंकर चौधरी, राकेश यादव ,संजीव कुमार, समाजसेवी अमरजीत ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट