SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के बीआरएनकेएस कॉलेज कल्याणपुर के प्रांगण में प्राचार्य प्रोफेसर सूर्य देव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय के संस्थापक सचिव पुरुषोत्तम कुमार सिंह उर्फ मंटून बाबू का नौ वीं पुण्यतिथि नम आंखों से उनके प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गयी। इस पुण्यतिथि के अवसर पर प्राचार्य सूर्य देव प्रसाद सिंह ने कहा कि पुरुषोत्तम बाबू प्रतिभा के धनी, मृदुभाषी, कर्मठ एवं शिक्षा प्रेमी व्यक्ति थे। जब कल्याणपुर एवं इसके आसपास के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज जाते थे। तो उन्हें यह बात खलता था।
जिसके तहत उन्होंने इस महाविद्यालय का स्थापना किया। आज यह महाविद्यालय जिले स्तर पर अपनी एक अलग पहचान रखती है। मौके पर प्रो. कृष्ण कुमार चौधरी, प्रो.सुशील प्रसाद चौधरी, प्रो.अमर नाथ चौधरी, प्रो. लाल कांत चौधरी, प्रो. रंजू कुमारी, प्रो. कुमोद कुमार सिंह, प्रो.उमेश कुमार राय,अमरेश कुमार राय, चंदन कुमार, कुंदन कुमार, चंद्रवीर कुमार, सत्य प्रकाश, रूपेश कुमार सिंह,पंकज कुमार, बैजनाथ शर्मा,शेख अजीम,राम पदारथ झा, सत्य नारायण झा सहित महाविद्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट