2020/12/12

SAMASTIPUR : भाकपा माले ने किया घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन की घोषणा

SAMASTIPUR :  जिले के ताजपुर प्रखंड के ताजपुर पंचायत के पानी भरे पांडे पोखर का मिट्टी उड़ाही के नाम पर 9 लाख रूपये फर्जीवाड़ा का बहुचर्चित मामले में तमाम सबूत बीडीओ, एसडीओ, डीडीसी आदि को उपलब्ध कराने के बाबजूद एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने से आक्रोशित भाकपा माले के कार्यकर्ता भीषण ठंढ़ के बाबजूद 16 दिसंबर से प्रखंड मुख्यालय पर पूरी तैयारी के साथ अनिश्चितकालन घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन चलाने की घोषणा की है।

 इसे लेकर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को बीडीओ को स्मार-पत्र देने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ताजपुर पंचायत के वार्ड-5 स्थित पांडे पोखर पानी से लबालब भरा हुआ है। बाबजूद इस पोखर से मिट्टी उड़ाही के नाम पर मुखिया जवाहर साह द्वारा कुछ अधिकारियों एवं कर्मियों को मिलाकर 9 लाख रूपये का फर्जीवाड़ा किया गया है।

 सूचना के अधिकार से निकाले गये मास्टर रौल की कॉपी, शिकायती आवेदन के साथ संलग्न कर अधिकारियों को देकर फर्जीवाड़ा का जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। लेकिन अधिकारी कारवाई करने से कतरा रहे हैं। भ्रष्टाचार के ऐसे अनेक मामले प्रखंड में हैं। 

अधिकरियों के इस जन विरोधी रवैया के खिलाफ माले के झंडे-बैनर तले 16 दिसंबर से प्रखंड पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन शुरू किया जाएगा। जो एफआईआर दर्ज किए जाने तक जारी रहेगा। माले नेता सुरेन्द्र ने महागठबंधन के अलावे तमाम दलों, संगठनों के साथ समस्त ताजपुर वासियों से आंदोलन में सहयोग देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने की अपील की है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट