SAMASTIPUR : रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक पर शनिवार को संध्या 3 बजे स्कॉर्पियो की ठोकर से एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत तत्क्षण घटनास्थल पर पर ही हो गई। उक्त दुर्घटना में मृतका के साथ खेल रही उसकी बड़ी बहन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। मृतक बच्ची मब्बी गांव के धीरज कुमार साह की पुत्री स्मृति है। जख्मी बच्ची का नाम सृष्टी है जिसे किसी निजी क्लिनिक ले जाया गया।
घटनाक्रम के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बहन अपने घर के पास खेल रही थी। इस दौरान महुली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियों की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे स्कॉर्पियो का ग्रामीणों ने पीछा भी किया लेकिन विफल रहे।
दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीण फरार स्कॉर्पियो की पहचान कर समुचित कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर जामस्थल पर पहुंचे बीडीओ अनुरंजन कुमार एवं थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के सकारात्मक आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।
Input-Bihar Republic