SAMASTIPUR : - जिला में फसल क्षति मुआवजा राशि से अभी भी हजारों किसान वंचित है।बता दें कि सरकार के द्वारा फसल क्षति के लिए आवेदन का अंतिम तिथि- 23/12/2020 तक ही था।लेकिन कुछ किसानों का सर्वर डाउन होने के कारण इन पुट दर्ज नहीं हो पाया।
वही कुछ किसान जानकारी के अभाव में फसल क्षति के लिए आवेदन नहीं कर पाए।अभी भी किसान फसल क्षति के लिए आवेदन लेकर भटक रहे हैं।अभी भी हजारों किसान योजना के लाभ के लिए आवेदन नहीं कर पाए है।अगर इसकी अवधि विस्तारित नहीं की जाती है तो हजारों किसान इस योजान्तर्गत लाभ लेने से वंचित हो जाएंगे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट