SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड स्थित किसान भवन के प्रांगण में 25 दिसंबर 2020 को दिन के 11:30 बजे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा किसानों के खाते में राशि का हस्तांतरण के शुभ अवसर पर जीवंत प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सभी प्रखंड स्तर पर किए जाने का निर्देश दिया गया है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्र के सांसद, क्षेत्र के विधायक, विधान पार्षद, सभी जिला परिषद, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड उप प्रमुख, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया एवं सरपंच, सभी राजनीतिक दल के प्रमुख के साथ-साथ सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले किसान एवं आवेदन कर्ता किसानों को आमन्त्रित किया गया है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट