SAMASTIPUR : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर बाघी में दो बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। गुरुवार की अल सुबह मुसरीघरारी थाना के हरपुर एलौथ के निकट सड़क किनारे उसका शव मिला। आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
करीब छह माह से वह अपने मायके रहीमपुर रुदौली पिता के घर थी। बुधवार देर रात उसका पति गुर्जर अपने चार पांच सहयोगियों को लेकर ससुराल आ पहुंचा। इसके बाद पूनम के साथ मारपीट की और उसे चार पहिया वाहन पर बैठाकर सभी साथ ले गए। इस दौरान विरोध करने पर उसके भाई को कृष्णा को जान मारने की धमकी भी दी।
गुरुवार सुबह ससुराल से करीब 300 मीटर दूरी पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ के निकट सड़क कनारे शव मिला। मृतका के गले पर जख्म के निशान हैं। स्वजनों को आशंका है कि गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि अंत्यपरीक्षण के उपरांत मृतका के स्वजनों को शव सौंप दिया है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सामाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।
दहेज की मांग को लेकर कर रहा था प्रताडि़त
मृतका के स्वजनों ने बताया कि पूनम और गुर्जर के शादी के करीब पांच वर्ष हो गए। पति के द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त किया जा रहा था। पति के आचरण से तंग आकर वह अपने बच्चों को लेकर मायके आ गई। करीब छह माह से वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ पिता के घर थी।
इस बीच गुर्जर उसे बार बार मोबाइल पर फोन दहेज की मांग पूरी करने का दबाब बना रहा था। इसका विरोध करने पर मृतका के भाई को हत्या की धमकी भी दी। सूत्रों के अनुसार गुर्जर पूर्व से ही आपराधिक प्रवृति का रहा है। घटना के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
INPUT-DAINIK JAGRAN