SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर टभका में पंप सेट से गेहूं खेत पटाने गए एक 40 वर्षीय युवक का पंप सेट में कपड़ा फस जाने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसमें युवक में काफी चोटें आई और सर काफी फट गया था। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए बेगुसराय के निजी क्लिनिक में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
वहीं शव घर पहुंचते ही गांव में मातम सन्नाटा छा गया। परिवार के लोगों को रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। वहीं मृतक की पहचान किशनपुर टभका निवासी अरविंद कुमार चौधरी 40 वर्ष के रूप में किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार के सुबह युवक मशीन लेकर गेहूं पटाने के लिए खेत गया था।
जहां पंप सेट चालू करने के क्रम में युवक का कपड़ा पंप सेट के फ्रायबल में फस गया। जिससे युवक बुरी तरह चोटिल हो गया और उसका सर फट गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। वहीं परिजनों ने घायल व्यक्ति को स्थानीय चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराते हुए बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सुचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आवश्यक जांच में जुट गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया है कि घटना की सूचना मिली है शव पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कार्य पूरा कर भेजा जाएगा।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट