SAMASTIPUR : बिहार पुलिस के जवान खुलेआम काम करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे हैं.एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जिले उजियारपुर थाना में पदस्थापित एएसआई उपेंद्र प्रसाद विद्यार्थी सैदपुर जाहिद निवासी मो. सितारे से काम के एवज में तीन हजार रुपए रिश्वत की मांग करते नजर आ रहे हैं.
इस संबंध में पीड़ित युवक का कहना है कि एक साल पहले उसकी अपाचे बाइक चोरी हो गई थी. इसको लेकर उसने उजियारपुर थाना की पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया था. आवेदन में चेचिस नंबर लिखने के दौरान एक-दो अंक मिस्टेक हो गया था. उसे सुधारने के नाम पर एएसआई उपेंद्र प्रसाद विद्यार्थी तीन हजार रुपए की मांग की. वहीं, नहीं देने पर दौड़ते रहने की बात कही. इस संबंध में दलसिंहसराय DSP दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो पहुंचा है.
Input-abp live