SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, नई कृषि बिल आदि के खिलाफ आगामी 23 दिसंबर को माकपा द्वारा विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाना है।
जिसकी तैयारी के लिए प्रखंड के महथी उत्तर ,महथी दक्षिण एवं बोरिया, विभूतिपुर उत्तर पंचायत के सीपीएम शाखाओं की बैठक विधायक कॉ. अजय कुमार के सर्वेक्षण में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज विभूतिपुर प्रखंड का हर एक कार्यालय भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबा हुआ है।
कोई भी विभाग या योजना नहीं बचा है।जहां राशि का लूट नहीं हो रहा है। वहीं कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने तथा देश की जनता को आर्थिक रूप से गुलाम बनाने के लिए मोदी सरकार कृषि बिल देश के किसानों पर थोपी है।
मौके पर उतरी लोकल कमिटी सचिव श्याम किशोर कमल, दक्षिण लोकल कमिटी सचिव मिथिलेश सिंह, कृष्णमूर्ति, ललन कुमार, बबलू कुमार, विश्वनाथ महतो,नवीन सिंह ,अरविंद दास, नटवर कुमार, फूट्टो कुमार, शशि कुमार सहित सैकड़ों माकपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट