SAMASTIPUR : कृषि बिल के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर जिले के सरारंजन बाजार में बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला के साथ बाजार के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए प्रखंड मुख्यालय गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर किसान नेता भरत महतो की अध्यक्षता में सभा को संबोधित करते हुए जिला किसान नेता सत्यनारायण सिंह, सुरेश महतो,लाल बहादुर पंडित, पलटन शर्मा, संतोष कुमार, जोगिंदर रावत, राम आशीष रावत, अशर्फी महतो,मुकेश कुमार,विनोद पासवान सहित दर्जनों वक्ताओं ने कहा नरेंद्र मोदी के द्वारा किसान विरोधी 3-3 काला कानून लाए गए हैं।
जिसके खिलाफ किसानों का संघर्ष जारी है। जब तक केंद्र सरकार किसान विरोधी काला कानून वापस नहीं लेते तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा । इस पुतला दहन को माकपा ने समर्थन करते हुए कहा किसान आन्दोलन को पूर्ण समर्थन करते हैं।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट