2020/12/19

समस्तीपुर में नाबालिग बच्ची से रेप कर किया था मर्डर,आरोपित को फांसी की सजा सुनाई

SAMASTIPUR : तीन साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में षष्ठम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश ने पॉक्सो एक्ट में आरोपित को फांसी की सजा सुनाई है।मामले में सजा पाने वाला आरोपित रामलाल महतो दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड गांव का निवासी है।

बताया जा रहा हैं कि रामलाल ने 2018 में तीन साल की अबोध बच्ची की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर ओल के खेत में शव फेंक दिया था।

इस मामले में बच्ची की मां ने दलसिंहसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी में कहा था कि 2 जून 2018 की शाम करीब छह बजे उसकी तीन साल की बेटी भाई के साथ बकरी चराने गयी थी। उसी दौरान आरोपित उसे गोद में उठा कर ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। 

बच्ची की मां उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बच्ची के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल आयी थी। जहां आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। कई लोगों ने आरोपित को बच्ची को ले जाते देखा था।सजा सुनाने के दौरान दलसिंहसराय और उजियारपुर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।