SAMASTIPUR : जिले के एसपी विकास वर्मन ने शनिवार को थाना हसनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया।रोसड़ा के DSP डीएसपी सहरियार अख्तर भी मौजूद रहें। क्षेत्र में हुई लूट,हत्या सहित गंभीर कांडों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इसके अलावा एसपी ने कांडों का शीघ्र निष्पादन सहित वारंटी एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी,वाहन चेकिंग,रात्रि गश्ती,बैंक एटीएम पर पैनी नजर रखने,शराब कारोबार,अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी आदि दिशा-निर्देश जारी किया।
SP दोपहर के समय थाने पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना आगन्तुक रजिस्टर, भोजनालय, बैरक, हवालात एवं थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया।
सब कुछ ठीक पाया गया। थाने की साफ सफाई देख कर एसपी ने थाना पुलिस की सराहना की। उन्होंने पुलिस को आदेश दिया कि वह थाने पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का गंभीरता से निस्तारण कराएं। लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण करें।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने हसनपुर व बिथान दोनों थाना क्षेत्र के आपराधिक गतिविधियों एवं घटनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। लंबित मामलों से लेकर विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के मुद्दे पर भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी द्वारा मुख्य रूप से आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कई निर्देश जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने का सभी स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्टरः संतोष कुमार ठाकुर