SAMASTIPUR : जिले के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के सामुदायिक भवन पानी टंकी के परिसर में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन मुखिया उपेन्द्र महतो के अध्यक्षता में किया गया.जिसका संचालन एग्रीकल्चर कॉर्डिनेटर नन्दकिशोर ने किया।कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी शशि रंजन ने किसानो खेती के साथ-साथ बानीकी के विषय पर किसानो को जानकारी दिया.साथ ही प्रखंड तकनीकी सहायक सत्य प्रकाश ने मसरूम की खेती के वारे में जानकारी दिया.
वहीं एग्रीकल्चर कॉर्डिनेटर कैलाश साहनी ने योजना सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि अभी कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण यांत्रिक योजना चल रहा जिसमे गेंहू कि बीज वितरण चल रहा है साथ ही यांत्रिक वितरण कार्य भी चल रहा जिसमे गटोर मशीन, चराकल, टपक विधि मशीन, इत्यादि योजनाए चल रही है।पूर्वआत्मा सदस्य मनोज कुमार ने कहा कि जो भी पत्र पत्रिकाए कृषि विभाग के द्वारा आती उसे किसानो तक पहुचाया जाना चाहिए ताकि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सके.
जिससे अधिक पैदावार किसानो को मिल सके. और खेती को लाभकारी बनाया जा सके. भारत दुनिया में मसाला उत्पादन एक नम्बर पर है पूरी दुनिया को मसाला निर्यात भारत करता है।मुख्य अतिथि जिला पार्षद रीना राय ने भी सम्बोधित इस कार्यक्रम को किया। मौके पर सरपंच अरविंद कुमार, अरुण रजक, उप मुखिया अशोक राय, जो लोग उपस्थित थे वे अवधेश कुमार, अभिषेक अनल, नासरीन खातून, मो0 मुख्तार, चंद्रशेखर, महतो, अरुण चौधरी, रंजीत मंडल,समेत सेकड़ो किसान उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट