2020/12/17

SAMASTIPUR : दो गुटों के बीच हुई मारपीट को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम

SAMASTIPUR : जिले के सिंघिया थाना अंतर्गत कुंडल 2 पंचायत के राजघाट गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट एवं लूटपाट को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कुशेश्वरस्थान- राजघाट सड़क को जाम कर दिया तथा स्थानीय दुकानदारों ने दुकान को बंद कर अपना विरोध जताया.

जाम कर रहे स्थानीय लोगों की मांग थी कि घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को जब तक बुलाया नहीं जाएगा तब तक रास्ता नहीं खाली किया जाएगा! बताते चलें कि 16. 12. 2020 कि संध्या 6:30 मिनट पर हथियारों से लैस एक गुट ने रविंद्र यादव अशोक यादव के किराना  एवं मोबाइल दुकान में घुसकर मारपीट किया तथा लूटपाट एवं मारपीट के क्रम में गणेश यादव, जीतन सदा, बुधनी देवी, बसिया देवी, सरोज यादव घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधिया भेजा गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

वहीं घटना के क्रम में ही एक हमलावर को स्थानीय लोगों ने हथियार के साथ दबोच लिया जिसकी पहचान सुभान नदापू उर्फ डोमा नदाफ पिता शम्मी नदापू पंचायत वरना ग्राम बर्रा थाना कुशेश्वरस्थान जिला दरभंगा के रूप में हुई है! वही पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से यह घटना घटी है पुलिस अगर समय पर पूर्व दिए हुए आवेदन पर कार्यवाही की होती तो शायद यह घटना आज नहीं हुई होती पुलिस के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है.

अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसरा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता खाली करवाया वही अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक 15 सदस्यों की शांति समिति का गठन किया गया जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित किया जा सके! मौके पर कुंडल 1 के मुखिया चंद्रमणि सिंह, कुंडल 2 व वरना पंचायत के मुखिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे!