2020/12/17

समस्तीपुर :घर से जेवर नगद वस्त्र व खाद्य सामग्री सहित लाखों रुपये की चोरी,पुलिस जांच में जुटी

SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकरा टोला सरैया वार्ड संख्या- 12 निवासी राजेश कुमार मिश्र के घर में बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा जेवर, नगद, वस्त्र व खाद्य सामग्री सहित लगभग 5 लाख की चोरी कर लिया गया। इस घटना की जानकारी देते हुए राजेश कुमार मिश्र के भाई रुपेश कुमार ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा मेरे भाई राजेश कुमार के घर से जेवर नगद वस्त्र व खाद्य सामग्री सहित लगभग 5 लाख की चोरी कर लिया गया है। 

आगे उन्होंने बताया कि रात में करीब 10:00 बजे सभी लोग खाना खाकर सोए थे उसके बाद बीती रात मैं चोरों ने पीछे की दीवार से अंदर प्रवेश कर गया और सोए हुए रूम के दरवाजे को बंद कर दिया और कान का बाली, टीका, झुमका, चैन, अंगूठी, चांदी का गिलास, बाटी, पान मछली, नगद सहित एक-एक करके कपड़ा ले गए यहां तक की खाद्य सामग्री में आटा, चावल तक ले गया।

 सुबह होकर परिवार वालों ने जब उठा तो दरवाजे बंद थे वही जब शोरगुल की गई तो बगल के पड़ोसी ने दरवाजे खोला तो परिजनों ने पाया कि बेटी बक्से का ताला टूटा है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट