SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आत्मा के सौजन्य से कल्याणपुर उत्तर पंचायत भवन के सभागार में पंचायत के मुखिया रिंकू कुमारी की अध्यक्षता एवं कृषि समन्वयक अमर कुमार महतो के संचालन में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहकारिता बीमा, धान पैक्स के माध्यम से बेचने, बाढ़ से क्षतिपूर्ति का मुआवजा सहित किसानों को कृषि संबंधित सभी विकास योजनाओं की जानकारी दी गई तथा इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया।
मौके पर कृषि समन्वयक राजीव रंजन,किसान सलाहकार कन्हैया, रंजीत कुमार, अमरेश सहनी एवं किसान रंजीत साह, विद्यानंद विद्यार्थी, रणधीर कुमार, सुरेश पंडित, रजनी कांत झा, गोपाल कृष्ण सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह