SAMASTIPUR : हलई ओपी के चकलालशाही चौक पर रविवार की देर रात करीब 10:00 बजे उपद्रवियों द्वारा जमकर लूटपाट की गई। आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना के विरोध में उपद्रवियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर आधे घंटे तक दुकानदारों द्वारा सड़क जाम किया गया। घटना की गंभीरता देखते हुए पटोरी डीडीएसपी द्वारा कई थानों को बुलाया गया और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम हटाया गया।
घटना का कारण स्थानीय चिकित्सक के द्वारा एक महिला से छेड़खानी का प्रयास बताया जा रहा है। जबकि चिकित्सक पक्ष के द्वारा आरोप सरासर बेबुनियाद बताते हुए बकाया मांगना बताया जा रहा है। पहले का बकाया नहीं दिए जाने एवं फिर से दवा नहीं देने के कारण आक्रोशित होकर आरोप लगाते हुए आक्रमण कर लूटपाट किया गया। प्राथमिकी के लिए दोनों पक्षों से आवेदन दिया गया है। घटना के कारण चकलालशाही में तनाव व्याप्त है।
दुकानदारों ने घटना के विरोध में दुकानों को बंद कर रखा है। हलई ओपी में कई थानों की पुलिस सुरक्षा के लिए अभी भी तैनात है। एसआई शंभू प्रसाद यादव के अनुसार स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण बताई जा रही है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है छापेमारी जारी है। आरोपी लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।