SAMASTIPUR : जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के महुली निवासी कृष्णकांत हिमांशु ,उमेश केसरी व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता है। इनके घर में घुसकर लूटपाट एवं गंभीर रूप से मारपीट किया गया। जिसका रोसड़ा थाना कांड संख्या- 328/ 20 प्राथमिकी दर्ज हुआ। इस केस को उठाने के लिए अपराधी पूरे परिवार को खुले जान से मारने की धमकी दे रहा था कि केस उठाओ नहीं तो तुमको पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
अधिवक्ता उमेश कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा को आवेदन दिया।दिनांक- 2/12/20 को लगभग 8:30 बजे रात में अभियुक्त अपने साथियों सहित एक राय करके घर पर धावा बोल दिया। और कहा कि जमानत कराने में बहुत परेशानी हुआ है।
उनके पूरे परिवार को खत्म कर दो। वहीं लाठी डंडा- लोहे की रॉड से घायल कर दिया एवं घर का सारा सामान लूट लिया। तोड़फोड़ भी किया। अधिवक्ता उमेश केसरी बुरी तरह से मारपीट में जख्मी हो गये। हाथ लोहे के रड से मार कर तोर दिया, सर फोड़ दिया, उसकी स्थिति नाजुक है। पटना में इलाज चल रहा है वो जीवन और मौत से जूझ रहे है।
इनके पुत्र पत्नी को भी मार कर सर फोड़ दिया बचाने आए अधिवक्ता हिमांशु एवं उनके पुत्र के साथ भी बेरहमी से मारपीट किया। उन लोगों के द्वारा तत्क्षण प्रशासन को सूचना दी गई सूचना मिलते ही उपरांत प्रशासन घटनास्थल स्थल पर पहुंची और इलाज कराने के लिए रोसड़ा
अस्पताल भेजवाई।
इस संबंध में रोसड़ा थाना कांड संख्या- 370/20 दर्ज किया गया। अधिवक्ताओं ने बताया कि प्रत्येक दिन गाली- गलौज केस उठाने के लिए कहता है। स्थानीय पुलिस गिरफ्तारी हेतु कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ।रोसड़ा कोर्ट के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर से की है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट