2020/12/17

SAMASTIPUR : पंचायत में किया गया किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

SAMASTIPUR : जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परिदह पंचायत के गोदह गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया द्वारा किया गया। 

जिसमें किसानों को बिजली चालित मोटर पंप से सिंचाई, सुगंधित औषधीय पौधों की खेती,जैविक खेती,किसान हितकारी समूह का गठन, समेकित खेती,मानसून आधारित खेती, जलवायु परिवर्तन आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक किसानों को जानकारी दी गई। मौके पर बृजेश कुमार,सुभाष चंद्र झा, राजेश्वर यादव,नरेश यादव,अशर्फी यादव आदि मौजूद थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट