SAMASTIPUR : जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचू पुर निवासी नूतन देवी ने थाने में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार बताई कि उनके पति अनिल कुमार एक अवैध महिला को घर में लाकर रख दिया है। उसका विरोध किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया, जबकि वह किराया के मकान में रह रही है। उसने बताया कि बिना बंटवारा किए हुए जमीन जो पूर्वज का है, ससुर एवं पति जमीन बेच रहा है।
न्यायालय में मुकदमा लंबित है। नुतन के पास 2 बच्चे हैं जिसका नाम उन्होंने बताया राहुल कुमार उम्र 14 वर्ष रोहित कुमार 11 वर्ष है दिनेश चंद्र महतो दादा पलक धारी महतो वंशावली के अनुसार नुतन के ससुर चार भाई थे। स्वर्गीय रामबहादुर महतो के पुत्र दिनेश चंद्र महतो, मनोज महतो, वीरेंद्र महतो, राम बहादुर महतो, के 2 पुत्र अशोक कुमार महतो, अरुण महतो, दिनेश चंद्र महतो के 2 पुत्र अनिल कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार की पत्नी नूतन देवी उर्फ नूतन कुमारी, अनिल कुमार के पुत्र राहुल कुमार रोहित कुमार है।
प्रभाकर निराला वार्ड पार्षद नगर पंचायत रोसड़ा ने वंशावली की जानकारी दी। नूतन देवी पहली पत्नी है तथा अनिल कुमार ने दूसरी शादी क्रांति देवी से कर ली है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय समस्तीपुर में भरण पोषण बाद संख्या 111/16 अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोसड़ा के न्यायालय में घरेलू हिंसा रोसड़ा थाना कांड संख्या- 103/18 रोसड़ा थाना कांड संख्या- 176/18 वगैरह कई मुकदमा चल रहा है। रोसड़ा थाना में आवेदन देने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट