2020/12/11

SAMASTIPUR : महिला ने कराई थाने में प्राथमिकी दर्ज,FIR के बाद पुलिस जांच में जुटी

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के निवासी रीता देवी पति मनोज कुमार झा ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि गांव के ही चंदन कुमार और रामप्रीत झा हथियार से लैस होकर आया और बोला कि खेत का मेंढ़ तोड़ दिए हो। पीड़िता के पति ने मेढ़ नहीं तोड़ने की बातें कही तो आरोपी गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। 

उसके पति को गला दबाकर मारने लगा। पुत्र को कुदाल से हमलाकर जख्मी कर दिया। वह बचाने गई तो आरोपी ने उसे बेइज्जत कर गले से 2.5 भरी सोने का चेन और कान का बाली छीन लिया। ग्रामीणों और स्वजनों ने जख्मी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज हुआ। कहा है कि आरोपी ने मुकदमा करने पर जान मारने की धमकी दी है। प्राथमिकी के बाद प्रशासन जांच में जुट चुकी है।


बाइक की हुई चोरी प्राथमिकी दर्ज--जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कोदरिया के सिरपत सिंह के पुत्र अरूण कुमार ने बाइक चोरी की घटना को लेकर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें कहा है कि वह अपनी काले रंग की स्पलेंडर बाइक से सिंघियाघाट आढ़त सब्जी देने गया था। बाइक स्टेशन के पीछे चाय दुकान के समीप खड़ा कर सब्जी मंडी चला गया। वापस लौटा तो देखा कि उसकी बाइक नहीं है। सब्जी मंडी वालों को बोला और काफी खोजबीन की। मगर, बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट