SAMASTIPUR - जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट में एक ही साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को एक कार ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों साइकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं साइकिल सवार व्यक्ति की पहचान शिवनाथपुर निवासी अशोक राय एवं गणेश राय के रूप में की गई है।
वहीं कार का चालक भी गाड़ी सहित लगभग 50 फीट गड्ढे में गिर गया।जिससे गाड़ी कार चालक भी बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं जख्मी व्यक्तियों को ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में रोसड़ा के तरफ से आर ही थी। वहीं कार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को धक्का मार दिया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट