2020/12/11

समस्तीपुर में माकपा की बैठक संपन्न,14 को डीएम के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा

SAMASTIPUR :  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की साखमोहन चारों शाखा की बैठक पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता कॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह ने की। वहीं विभूतिपुर की विधायक  कॉ० अजय कुमार ने कहा कि ब्लॉक के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ 23 दिसंबर को विशाल प्रदर्शन विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर किया जाएगा। 

उसमें सभी साथियों से कहां की अधिक से अधिक लोग इस प्रदर्शन में भाग ले। बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआईएम अंचल मंत्री मिथिलेश सिंह ने कहा की 14 दिसंबर को किसान विरोधी तीन काला कानून के खिलाफ एवं केंद्रीय कमेटी की आवाहन पर डीएम के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। 

जिसमें अधिक से अधिक साथी भाग लें। बैठक को सीपीआईएम जिला कमेटी सदस्य कॉ० नवीन चंद्र सिंह, एसएफआई जिला सचिव मंडल सदस्य छोटन कुमार साहनी, देवेंद्र  सिंह, रामचंद्र यादव, प्रमोद सिंह, उमेश सिंह, बंधु महतो, जगदीश महतो, हरि नारायण महतो, रामबाबू यादव, पवन पासवान, उमेश साहनी, रामसुंदर राय, कैलाश महतो, रामचंद्र महतो, विष्णु देव ठाकुर, हरे राम पासवान, दुलारचंद पासवान इत्यादि ने भाग लिया ।

 वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट