2020/12/23

पटना में RJD विधायक की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, गांधी सेतु पर हुआ हादसा,समस्तीपुर के हैं विधायक

PATNA:  मोरवा के आरजेडी विधायक की गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दिया है. यह घटना पटना के गांधी सेतु पर हुई है.हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि इस हादसे में विधायक सुरक्षित हैं. फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची हुई है. 

मोरवा से आरजेडी के विधायक रणविजय साहू पहली बार विधायक बने हुए हैं. हादसे के बारे में रणविजय साहू ने कहा कि वह पटना से समस्तीपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. 

जानकारी के अनुसार किसान दिवस के मौके पर समस्तीपुर जिला मुख्यालय में आयोजित किसान गोष्ठी में शामिल होने आ रहे दलसिंहसराय निवासी सह मोरवा विधायक रणविजय साहू की गाड़ी ट्रक के चपेट में आने से हुआ हैं क्षतिग्रस्त.विधायक और उनके सहकर्मी पूर्णत सुरक्षित हैं।

इस दौरान ही गांधी सेतु पुल पर अचानक पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे मुझे और बॉडीगार्ड को हल्की चोट आई है.