2020/12/23

समस्तीपुर में कोचिंग संस्थान से मैट्रिक की छात्रा का अपहरण प्रेम प्रसंग का शक ,पुलिस मामले की जांच में जुटी

SAMASTIPUR : चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव की मैट्रिक की छात्रा का एक कोचिंग संस्थान से अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में छात्रा की मां ने मंगलवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें एक पिता-पुत्र को आरोपित किया गया है। 

प्राथमिकी में नामापुर खेड़ी के रंजीत सहनी व उसके पुत्र नीरज सहनी पर नाबालिक छात्रा का अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने बताया कि आरोपी छात्र और छात्रा दोनों नाबालिक है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।