MUZAFFARPUR : गायघाट थाना व बेनीबाद ओपी क्षेत्र से आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक किलो 439 ग्राम चरस व एक 7.65 बोर का लोडेड पिस्टल, एक कारतूस, मोबाइल व बाइक जब्त किए गए हैं। ये बदमाश हाइवे पर लूटपाट व मादक पदार्थों के धंधे से जुड़े थे। इसकी जानकारी एसएसपी जयंतकांत ने सोमवार की शाम अपने कार्यालय कक्ष में दी। इस अवसर पर सिटी एसपी राजेश कुमार व डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पाण्डेय भी उपस्थित थे।
बेरूआ के निकट घेराबंदी कर तीन की गिरफ्तारी
एसएसपी ने बताया कि रविवार को गायघाट थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार एनएच-57 पर बेरूआ गांव के निकट वाहन चे¨कग कर रहे थे। उसी समय एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक पुलिस जांच को देखते हुए बाइक पीछे कर भागने लगा। बालू-सीमेंट की दुकान के निकट घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। इसकी पहचान बोचहां थाना के कन्हारा गांव के राजा कुमार, गुड्डू कुमार व राघो मझौली के रत्नेश कुमार के रूप में हुई। इसके पास से एक किलो 439 ग्राम चरस, एक बाइक, तीन मोबाइल व एक पर्स बरामद हुआ। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बेनीबाद में गिरफ्तार हुए दो बदमाश
बेनीबाद ओपी पिरौंछा हनुमान मंदिर के निकट अपराध की साजिश रच रहे दो बदमाशों को आपी अध्यक्ष राजकुमार ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए जाने वालों में दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना के गंजचौक कबीरचक बेलायाकुब के जयमंगल विश्वकर्मा व सूरज कुमार शर्मा शामिल है। इसके पास से 7.65 बोर का लोडेड पिस्टल, एक कारतूस व एक मोबाइल जब्त किए गए। इसके अलावा चार बदमाश फरार हो गए। फरार होने वालों में गंजचौक कबीरचक बेलायाकुब विशाल ¨सह, मुकेश यादव, बादल मंडल व विकास झा शामिल हैं।