BIHAR : प्यार अंधा होता है और इसका कोई उम्र नहीं। देवकुंड थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ ऐसा ही हुआ। दो बच्चों की मां को मिस कॉल के जरिये एक युवक से प्यार हाे गया। फिर यह प्यार परवान चढ़ने लगा और कुछ माह में एक बच्चा और पति को छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई।
पति को तब पता चला जब उसकी पत्नी अचानक गायब हुई। खोजने के बाद भी नहीं मिली। उस वक्त पति ने देवकुंड थाने में कांड संख्या 6/20 का दर्ज कराया। सोमवार को देवकुंड पुलिस ने उक्त महिला एक बच्चे के साथ को धर दबोच लिया। फिर उसे दाउदनगर अनुमंडल कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
नोखा के लालगंज का रहने वाला था प्रेमी दिनेश
मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई सच्चिदानंद राय ने बताया कि फरवरी माह में मिस कॉल के बाद वह महिला रोहतास के लालगंज दिनेश उर्फ बमबम को पलटकर फोन की। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। 2020 फरवरी माह में वह अपने एक पुत्र और पति को छोड़कर एक बच्चे के साथ प्रेमी दिनेश संग फरार हो गई।
शुक्रवार की रात महिला ससुराल आई और रातभर रही, लेकिन परिजनों ने सूचना पुलिस को नहीं दी। लेकिन महिला फरार हो गई। फिर टीम पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के चंढोस गांव स्थित मायके जाकर जानकारी ली। वहां से उसका मोबाइल नंबर हासिल हुआ।