मृतका संजू देवी (20) महुअवा गांव निवासी रामनाथ साह की पुत्री है। जिसकी शादी चिरैया थाना क्षेत्र के वीरता गांव निवासी रमेश साह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही बाइक के लिए ससुराल वालों द्वारा संजू को प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले को लेकर कई बार समझौता भी हुआ था।
संजू के भाई बैजू साह ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि हाल ही में बाइक व बीस हजार रुपये की मांग करते हुए मृतका के पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। जिसे समझौता के तहत उसके पति रमेश साह 4 दिसंबर को बुलाकर घर ले गया था। इसके अगले ही दिन रमेश ने सूचना दी कि संजू कहीं भाग गयी है। जिसकी खोजबीन में वे लोग लगे हुए थे। इसी बीच सोमवार को तेजाब से जला हुआ उसका शव बरामद हुआ है।
संजू के भाई ने बताया कि संजू के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर घटना को दिशाहीन करने के लिए शव को मेरे गांव के खलिहान में छुपा दिया है। उसका चेहरा तेजाब फेंकने से झुलस गया था। थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं वैज्ञानिक तरीके से घटना के सूक्ष्म विन्दुओं की जांच की जा रही है।