SITAMARHI : नगर थाना के बरियारपुर वार्ड 2 में आयोजित शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसकी पहचान बरियारपुर गांव निवासी रघुवंश प्रसाद यादव के रूप में की गई है। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने एक दोनाली बंदूक व दो खोखा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कन्हौली थाना के भासर गांव निवासी रामबाबू महतो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
जयमाला के दौरान लाइसेंसी बंदूक से हुई थी हर्ष फायरिंग
बरियारपुर वार्ड- 2 में किशनदेव राय की लड़की रागिनी कुमारी की शादी थी। बरात कन्हौली थाना के भासर गांव से आया था। वरमाला के समय दुल्हा पक्ष की तरफ से विशनपुर आधार गांव निवासी धनुधारी महतो के पुत्र रामबाबू महतो अपने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से कई राउंड हर्ष फायरिंग करने लगा। फायरिंग के दौरान एक गोली उनके पेट में लग गई।